फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, बादल भी छाए

Wed, 14 Nov 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी कम से तीन दिन और बरकरार रहेगा। पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिन में धूप की तीव्रता कम होने लगी है। इससे रात में कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। सर्दी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। सुबह और शाम कोहरे का प्रकोप देखा गया। उत्तराखंड के बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम, उत्तरकाशी, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो रही है।

इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासतौर रुहेलखंड मंडल के आस-पास इलाकों में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। दिन की धूप की तीव्रता कम होने से सुबह-शाम की भी सर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अभी कम से कम दो से तीन दिन तक मैदानी इलाकों में दिन में भी बादल छाए रहेंगे। रात में कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, मगर बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें