फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश ने दी चुनौती-हिम्मत है तो लोकसभा का चुनाव लड़ें वीरपाल

Sun, 14 Oct 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा के नेता वीरपाल सिंह यादव आंवला से लोकसभा का चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं, उनमें अगर हिम्मत है तो लोकसभा का चुनाव लड़कर दिखाएं। क्षेत्र की जनता और समाजवादी पार्टी के लोग उनकी जमानत जब्त करा देंगे।
विज्ञापन

शुभलेश ने अपने बयान में कहा है कि वीरपाल सिंह यादव अपने अतीत से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और दिवास्वप्न देख रहे हैं। उन्हें आभास ही नहीं है कि जनता उन्हें नकार चुकी है। वे दो बार चुनाव लड़े और दोनों बार जनता ने उन्हें नकार दिया। वीरपाल सिंह यादव को वह बहुत करीब से जानते हैं। भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए वीरपाल लोकसभा चुनाव में किसी को बलि का बकरा जरूर बनाएंगे, लेकिन खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके आचरण और व्यवहार के बारे में पूरी बरेली जानती है।

चुनाव लड़ना या न लड़ना मेरा व्यक्तिगत फैसला: वीरपाल
सपा के पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने शुभलेश की टिप्पणी पर कहा कि आंवला से चुनाव लड़ना या न लड़ना, उनका व्यक्तिगत फैसला है। इसमें उन्हें किसी की टीका टिप्पणी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कल तक जो उनका हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे थे, आज वही उनसे इस तरह की बातें कर रहे हैं। जनता सब जानती है। आने वाले चुनाव में इसका असर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें