फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आया बीए फाइनल का रिजल्ट अभ्यर्थी कैसे करें डीएलएड को आवेदन

Fri, 25 May 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीए फाइनल का रिजल्ट घोषित नहीं होने के चलते डीएलएड (बीटीसी) में हजारों अभ्यर्थी आवेदन नहीं करने वंचित रह गए। डीएलएड के आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई थी, जिसमें सिर्फ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही भाग ले सकते थे।
विज्ञापन

डीएलएड के लिए 11 मई से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए, जिसकी अंतिम तिथि 23 मई थी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीकॉम और बीएससी फाइनल का रिजल्ट तो घोषित कर दिया है लेकिन बीए फाइनल का रिजल्ट अब तक घोषित नहीं हुआ। इसके चलते बीए के बाद बीएलएड करने का सपना संजोए हजारों अभ्यर्थी इसमें आवेदन करने से वंचित रह गए। इसको लेकर अंकित कुमार, आकिब खान, सुरेश कुमार आदि ने कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक से 28 मई तक रिजल्ट घोषित करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उन लोगों ने आरोप लगाया है कि विवि प्रशासन ने भेदभावपूर्ण नीति अपनाते हुए बीए का रिजल्ट घोषित नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें