फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआईएमटी के पास मिला छात्रा का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर आई एक निजी कॉलेज की एक छात्रा का शव मंगलवार दोपहर ककराला रोड पर बीआईएमटी के पास पड़ा मिला। उसके माथे पर चोट के निशान मिले हैं। उसका मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुआ। इस आधार पर परिवार वालों ने हत्या करके शव फेंके जाने का आरोप लगाया है, वहीं सिविल लाइंस थाना पुलिस इसे हादसा बता रही है। अब स्थिति बुधवार को पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के महरौली गांव के रहने वाले नवल किशोर की 19 वर्षीय बेटी ज्योति ने इसी वर्ष शहर के निजी कॉलेज में बीए में एडमिशन लिया था। पिता नवल किशोर ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे ज्योति सहेली छात्रा धीरज और ईलू के साथ कॉलेज में फार्म जमा करने की बात कहकर गांव से निकली थी। दोपहर में फॉर्म जमा करने के बाद ज्योति दवाई लेने की बात कहकर सहेलियों को लाबेला चौक पर छोड़कर चली गई। शाम चार बजे तक ज्योति घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों को चिंता होने लगी। इसी बीच तेज बारिश के बीच राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। शहर से करीब पांच किमी. दूर घटनास्थल पहुंचे सिविल लांइस एसओ राजीव शर्मा ने मृतका के पास मिले कागजों के आधार पर उसके परिवार वालों से संपर्क साधा और घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में परिवार वाले घटनास्थल पहुंचे, मगर तब तक पुलिस शव को जिला अस्प्ताल की मोर्चरी भेज चुकी थी। बाद में परिवार वालों ने हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाया। ज्योति छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें