फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले से मुस्लिम महिलाओं को नई शक्ति मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फैसले से मुस्लिम महिलाओं को नई शक्ति मिली: रेखा आर्य
- उत्तराखंड की बाल विकास मंत्री रखी तीन तलाक फैसले पर राय
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। उत्तराखंड सरकार की महिला बाल विकास और पशुपालन मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब तक मुस्लिम महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार होता था। सुप्रीम कोर्ट केतीन तलाक पर दिए गए ऐतिहासिक फैसले से मुस्लिम महिलाओं को नई शक्ति मिली है। अब वह पुरुषों के साथ बराबरी की लड़ाई आसानी से लड़ सकेंगी। मुस्लिम महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार बंद होगा।
विज्ञापन

अपनी ससुराल बरेली आईं रेखा आर्या तीन तलाक पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के मौलिक अधिकारों का संरक्षण किया है। अब नए तरह की सामाजिक आजादी है। अब मुस्लिम महिलाएं अमानवीय तरीके से दिए जाने वाले तीन तलाक का दंश नहीं झेलेंगी। भारतीय कानून इसमें उनको मदद करेगा। पाकिस्तान, मिस्र, बंगलादेश आदि देशों का उदाहरण देते हुए रेखा आर्या ने कहा कि इन मुस्लिम देशों में तीन तलाश पर प्रतिबंध पहले ही लगाया जा चुका है। भारत में यह काम अब हुआ है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक के मसले को उठाया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुस्लिम महिलाओं के संघर्ष की जीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें