फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में निजी अस्पताल जैसी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को प्राइवेट जैसी सुविधाएं देने के लिए चार नए वार्ड बनकर तैयार हैं। इसमें मरीजों को केवल दवाओं और इलाज के लिए ही भुगतान करना होगा। पेइंग वार्ड में अभी 160 रुपये प्रति बेड के हिसाब से चार्ज लिया जाता है, लेकिन इसमें एसी व अन्य सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। प्राइवेट वार्ड में सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथिंग प्रोजेक्ट (यूपीएचएसएसपी) के तहत जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। साफ-सफाई के अलावा अभी वेंटीलेटर मशीनें भी इसी प्रोजेक्ट के तहत दी गई हैं। अब प्राइवेट वार्ड बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। जिला अस्पताल के दोनों परिसर में दो-दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसका शुल्क क्या होगा इसका निर्धारण शासन करेगा। इसमें एसी फिटिंग कराई जाएगी। यूपीएचएसएसपी की प्रबंधक मृणालिनी उपाध्याय ने बताया कि वार्ड बनकर तैयार है। शुल्क निर्धारित होते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल में पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन
जिला महिला अस्पताल में पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह दस बजे से होगा। यहां नवजात को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. विजय यादव और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि रविवार को बूथ डे है। सोमवार से शुक्रवार तक घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। सात लाख 35 हजार बच्चाें को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य है। जो बच्चे छूट जाएंगे उनको एक हफ्ते बाद सोमवार को दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें