फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम कंपनियों ने ग्रामीण पेट्रोल पंपों पर नहीं लगाए रेट डिसप्ले बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

अब पेट्रोल पंपों पर हर दिन डीजल पेट्रोल कीमतें संशोधित होंगी। तीनों पेट्रोलियम कंपनियों ने नयी व्यवस्था शुक्रवार सुबह से लागू करा दीं, लेकिन पहले दिन ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में स्थित पंपों पर रेट डिसप्ले बोर्ड नहीं लग पाए, पंपों पर ग्राहकों से पुरानी कीमतें वसूली गयीं।
सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनियों ने पूल घाटे पर नियंत्रण करने के लिए दैनिक दरें लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत शुक्रवार से शहरी पंपों पर रेट सूची निर्धारित बोर्ड पर प्रदर्शित कराना शुरू कर दिया। बोर्ड पर पंप कोड भी लिखा है। जिससे ग्राहक अपने मोबाइल पर एप्स से नयी प्रचलित दरें देख सकते हैं। बजरंग पंप, कोको, बरेली फिलिंग, सत्या, आटो पैराडाइज समेत सभी प्रमुख पंपों पर सुबह से ही बोर्ड लगा दिए गए थे। कंपनियों ने गुरुवार रात करीब 11 बजे नयी दरें उपलब्ध करायी थीं, इससे पंप मालिक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन ग्रामीण इलाकों में पंपों पर पुरानी दरों पर ही डीजल पेट्रोल बेंचा गया। जबकि शुक्रवार डीजल पेट्रोल सस्ता हो गया था। दूरस्थ इलाकों में ग्राहकों को नयी दरोें की जानकारी नहीं मिली। हाईवे पर भी दर्जनों पंपों पर मनमानी दरें वसूली गयीं। उधर, नयी व्यवस्था को कुछ लोगों ने सराहा तमाम ग्राहकों ने अव्यवहारिक बताया। उनका कहना था कि बिल में बाउचर लगाने परेशानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें