फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिकों को 21 जून के बाद ही मिलेंगे प्लाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में अब मैकेनिकों को 21 जून से पहले सस्ती दरों पर प्लाट मिलना संभव नहीं हो पा रहा। बीडीए में सस्ती दरों पर प्लाट आवंटन का प्रस्ताव परिचालन के माध्यम से स्वीकृत कराने की कोशिश सफल नहीं हुई है। यह प्रस्ताव परिचालन के जरिए स्वीकृत नहीं हो पाया इसलिए इसे 21 जून को होने वाली बीडीए बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद ही प्लाटों के रजिस्ट्रेशन खोले जाएंगे।
मंडलायुक्त पीवी जगनमोहन ने 31 मई तक ट्रांसपोर्ट नगर बसाने के निर्देश बीडीए को दिए थे। उस समय बीडीए के कामों में तेजी दिखी थी। ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचकर मैकेनिकों को चिह्नित करना और सस्ती दरों पर प्लाट देने के लिए उनसे सहमति पत्र लेने से लगा था कि इस बार ये काम हो ही हो जाएगा, लेकिन बाद में ये तय हुआ कि पहले ट्रांसपोर्ट नगर में सस्ती दरों पर प्लाट आवंटन का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। उसके बाद रजिस्ट्रेशन खुलेंगे।
विज्ञापन

पांच जून को बीडीए बोर्ड की मीटिंग डीएम के शहर में न होने से टलकर 21 जून हो गई है। तब बीडीए ने ये कहा था कि बोर्ड की मीटिंग से पहले ही परिचालन के माध्यम से प्लाट आवंटन के रजिस्ट्रेशन खोल दिए जाएंगे। प्रस्ताव बाद में स्वीकृत हो जाएगा। परिचालक में ये प्रस्ताव भी स्वीकृत नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बीडीए सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अब 21 जून को बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद ही ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है। मैकेनिकों को सस्ती दरों पर प्लाट की बुकिंग के रजिस्ट्रेशन भी प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद खोले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें