फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: खेत में पिता को खाना देने गए किशोर पर तेंदुआ ने किया हमला, मौत

Sun, 27 Sep 2020 03:02 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धौरहरा (लखीमपुर खीरी) वनरेंज के गांव बंशी बेली के मजरा साहब दीन पुरवा में खेत में काम कर रहे पिता को खाना देने के लिए गए 13 वर्षीय बेटे पर गन्ने के खेत में बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


चकदहा गांव के चमारनपुरवा निवासी पुतान के पुत्र बृजेश के शिकार के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए पर चालाक तेंदुए ने जगह बदल दी। रविवार को साहबदीन पुरवा गांव निवासी नेक राम भार्गव सुबह खेत में काम करने के लिए गए थे।

उनका 13 वर्षीय पुत्र चंदन करीब 10 बजे पिता के लिए खाना लेकर खेत गया। पिता को खाना देने के बाद वापस घर जाने के दौरान वह गन्ना के खेत में पत्ती तोड़ने लगा। इसी बीच वहां बैठे तेंदुए ने किशोर पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


किशोर की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर शोर मचाते हुए आ गए, तब तेंदुआ बच्चे को छोड़ कर गन्ने के खेत में भाग निकला। घटना में गंभीर रूप से घायल किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि खेत में किशोर पर तेंदुआ ने हमला किया जिससे उसकी मौत हुई है। मौके पर तेदुए के पदचिह्न मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और खेत में भी कैमरे और पिजरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें