फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: सपा के 13 महानगर पदाधिकारियों को सौंपा गया प्रभार, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के निर्देश

Mon, 21 Sep 2026 05:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में रविवार को सपा कार्यालय पर बूथ कमेटी गठन को लेकर बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने 13 पदाधिकारियों को विभिन्न प्रकोष्ठों का प्रभार सौंपा। उन्हें मासिक बैठकें करने और जनसमस्याएं उठाने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सपा कार्यालय पर रविवार को शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्र के जोन प्रभारियों के साथ बूथ कमेटी गठन के संबंध में बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने महानगर कमेटी के 13 पदाधिकारियों को विभिन्न प्रकोष्ठों का प्रभार सौंपा। उन्हें प्रतिमाह बैठक करने के साथ ही पीडीए पंचायत और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


नवनियुक्त महानगर कोषाध्यक्ष मोहित सक्सेना का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान शेर सिंह गंगवार को समाजवादी अधिवक्ता सभा, दीपक शर्मा को युवजन सभा, राम प्रकाश यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, दिनेश यादव को व्यापार सभा, मोहम्मद खालिद खान को अल्पसंख्यक सभा का प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया। 

राजेश मौर्य को छात्र सभा, गोविंद सैनी को अनुसूचित जाति एवं जनजाति, समयुन खान को महिला सभा, अनुज गंगवार को मजदूर सभा, डॉ. शफीकउद्दीन को शिक्षक सभा, सिंपल कनौजिया को समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी, वसीम को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, सैय्यद जमील अहमद को लोहिया वाहिनी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें