फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हैसियत प्रमाणपत्र के 129 आवेदन लंबित, सदर में सर्वाधिक 75

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जरूरतमंदों को प्रमाणपत्रों के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ रही है। सदर तहसील में सिर्फ आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र ही नहीं, बल्कि जनहित गारंटी के सभी कार्यक्रम फिसड्डी साबित हो रहे हैं। जिले में हैसियत प्रमाणपत्र के 129 आवेदन धूल फांक रहे हैं। इनमें 31 आवेदन समय सीमा पार कर चुके हैं। सदर तहसील में सर्वाधिक 75 आवेदन लंबित हैं। इनमें से 21 समय सीमा पार कर चुके हैं।
विज्ञापन

ई-डिस्टि्रक्ट पोर्टल की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, सदर तहसील में हैसियत के लिए 3,974 आवेदन आए हैं। इसमें सिर्फ 11 का ससमय निस्तारण हो पाया है। बाकी 3,888 आवेदन समय सीमा के बाद निस्तारित हुए हैं। नवाबगंज व फरीदपुर में 10-10 और बहेड़ी-आंवला में 14-14, मीरगंज में छह आवेदन लंबित हैं।
रसूला चौधरी की तेजकली ने 43 दिन पहले और करेली की शहनाज बी ने 38 दिन पहले जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। इनका अब तक निस्तारण नहीं हो पाया है। जगदीश विहार की अनन्या अग्रवाल और धंतिया के फैजल को निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किए 36 दिन हो गए हैं। इंडस्टि्रयल एरिया सीबीगंज के मनोज शर्मा ने 39 दिन पहले आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। इनकी तरह कुल 1200 लोगों के आवेदन के निस्तारण की अवधि बीत चुकी है। इस मामले में एसडीएम-तहसीलदार डिफाल्टर हो चुके हैं। सदर तहसील में कुल लंबित आवेदनों की संख्या 18,623 है। इसमें सबसे अधिक 14,209 आवेदन निवास प्रमाणपत्र के हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें