फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालफाटक ओवरब्रिज- टेंपो पर गिरी सरिया... सहम गए देखने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज पर सुरक्षा मानकों को अनदेखा करके कराया जा रहा निर्माण लोगों के लिए खतरे की घंटी बना हुआ है। बुधवार को शटरिंग खोलने के दौरान पुल से निकली एक भारी सरिया नीचे से गुजर रहे एक टेंपो पर जा गिरी और टेंपो का शीशा और उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि टेंपो में बैठी सवारियां इसकी चपेट में नहीं आईं, हालांकि टेंपो ड्राइवर और सवारियाें की इस हादसे के बाद सांसें तो जरूर तेज हो गई। आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। इस हादसे के बाद सेतु निगम के अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने से भी बच रहे हैं।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों की लापरवाही से पहले भी यहां हादसे होते रहे हैं। बुधवार को सेतु निगम का स्टाफ पुल की शटरिंग हटा रहा था। लेकिन इससे पहले सुरक्षा के लिहाज से यहां न ट्रैफिक रोका गया न सेफ्टी नेट लगाया गया। इस लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि शटरिंग की एक बड़ी सरिया उछलकर पुल के पास से गुजर रहे टेंपो पर गिर पड़ी। हादसे में टेंपो का पूरा शीशा चकनाचूर हो गया। इसके अलावा आगे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर और टेंपो की सवारियां चिल्लाने लगी और घबराकर बाहर आ गई। काफी देर तके टेंपो सवार सभी लोग थरथराते रहे। हालांकि बाद में आसपास के दुकानदार और राहगीरों ने रुककर उन्हें संभाला। वहां मौजूद सभी लोग ईश्वर का शुक्रिया अदा कर रहे थे कि हादसे का कोई शिकार नहीं हुआ। सभी सही सलामत बच गए। घटना के बावजूद सेतु निगम का कोई स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचा। कुछ देर बार सवारियां दूसरे टेंपो से चली गईं। ड्राइवर भी कुछ देर बाद टेंपो लेकर चला गया। इस हादसे से लालफाटक के दुकानदार और स्थानीय लोग भी सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें