फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों के लिए हर दिन रहेगी इफ्तार की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अवामी खिदमात कमेटी की ओर से रमजान के दिनों में मुसाफिरों के लिए हर दिन रोजा इफ्तार की व्यवस्था की गई है। साथ ही जरूरतमंदों को नए कपडे़ और दूसरी जरूरत की चीजें बांटी जाएंगी। यह फैसला कमेटी के मुख्य कार्र्यालय पर हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष शाकिर यार खां नूरी ने बताया कि रोजा इफ्तार की व्यवस्था शहामतगंज शाहजहांपुर रोड स्थित कार्यालय पर हर साल की तरह रहेगी। कहा, इस्लाम में 11 तारीख की बहुत अहमियत है। इस दिन गौसे आजम पीराने पीर दस्तगीर शहंशाहे बगदाद बड़े पीर साहब की ग्यारहवीं शरीफ मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन्हें अल्लाह ने काबिल बनाया है, वे गरीबों की मदद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। इसके अलावा यामीन अहमद, बिलाल रजा जमाली, सरदार खां, हाजी दिलशाद खां आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें