इन्कम टैक्स बार एसोसिएशन के केपी सिंह अध्यक्ष और अखिल रस्तोगी उपाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। इन्कम टैक्स बार एसोसिएशन की सीए गुरुदेव चावला की अध्यक्षता में हुई बैठक में केपी सिंह को अध्यक्ष चुना गया। अखिल रस्तोगी उपाध्यक्ष, गगन मेहरोत्रा सचिव, मुकेश मिश्रा संयुक्त सचिव और सर्वोदय प्रजापति कोषाध्यक्ष चुने गए। पुरानी टीम ने नई टीम का स्वागत कर पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान सीए अतुल अग्रवाल, रमन बजाज, मोहित टंडन, राकेश बाबू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।