फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में मूल पदों पर लौटने लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मी, कमिश्नर-डीएम के यहां से कब हटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन ने नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर भेजने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम में यह कवायद शुरू भी हो गई है, लेकिन कमिश्नर और डीएम कार्यालय पर तैनात कर्मचारियों को लेकर निगम अफसर खामोश हैं। इन दोनों अफसराें के आवास और कार्यालय पर 15 चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पिछले सप्ताह नगर निगम में संविदा कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर भेजने की कवायद शुरू हुई है। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. और अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह समेत कई कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को उनके मूल पद पर भेज भी दिया है। स्वास्थ्य विभाग में भी कई कर्मचारियों को मूल पद पर जाने की चिट्ठी थमा दी गई है। इसको लेकर नगर निगम में कर्मचारियों के बीच हड़कंप है। मगर कमिश्नर और डीएम कार्यालय पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लेकर निगम अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक कमिश्नर कार्यालय पर पांच और आवास पर छह कर्मचारी तैनात हैं। इसी तरह डीएम आवास पर दो और कार्यालय पर एक कर्मचारी तैनात है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को मूल पद पर वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मैंने पूरी सूची निकलवाई है। अधिकतम कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर भेजा जाएगा।
- सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें