फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152 शराब दुकानाें पर लॉटरी सात को, आवेदन आज तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में बची 152 शराब, बीयर और भांग दुकानों पर ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया सात मार्च को होगी। आबकारी विभाग ने मंगलवार पांच मार्च तक इन दुकानों के लिए आवेदन मांगे हैं। दुकानों की ऑनलाइन लॉटरी तीसरी बार हो रही है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह दूसरे दौर में 221 दुकानें आवंटन करने को लॉटरी हुई थी, लेकिन सिर्फ 69 दुकानों पर आवेदन हुए थे। इसलिए जिले में अभी तक अंग्रेजी और बीयर की सात-सात, देसी की 125, पांच मॉडल शॉप और छह भांग की दुकानों पर निस्तारण शेष है। विभाग ने इन सभी 152 दुकानों की लॉटरी के लिए 28 फरवरी से पांच मार्च तक आवेदन मांगे हैं। जिला आबकारी अधिकारी डीएन दूबे ने बताया कि किला, कोहाड़ापीर, पंजाबी बाजार, चौपुला, फिनिक्स, स्टेडियम मार्ग समेत 14 स्थानों पर अंग्रेजी और बीयर की 14 दुकानें अभी खाली हैं। जबकि सवा सौ देसी और छह भांग दुकानों पर आवेदन नहीं होने से तीसरे दौर की लॉटरी सात मार्च को होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें