बरेली। पंडित राधेश्याम कथावाचक की स्मृति में नगर निगम ने सड़क, पार्क, मूर्ति, स्वागतद्वार आदि के कई प्रस्ताव पास कराए थे, लेकिन यह प्रस्ताव पास कराकर नगर निगम भूल गया। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को पत्र लिखकर इन प्रस्तावों पर अमल के निर्देश दिए हैं।
नगर आयुक्त को लिखे पत्र में डीएम ने कहा है कि पं. राधेश्याम कथावाचक स्मृति समारोह के कुलभूषण शर्मा ने इस संबंध में उन्हें पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने कहा है कि जनभावना के अनुरूप पं. राधेश्याम कथावाचक की स्मृतियां संरक्षित रखने के लिए सड़क, पार्क, मूर्ति, स्वागत द्वार आदि के प्रस्ताव पूर्व में नगर निगम में पास हो चुके हैं, लेकिन यह कार्य अब तक नहीं कराए गए। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर इसमें अपेक्षित कार्रवाई करे।