फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर से ही चलेगी आगरा फोर्ट एक्सप्रेस

विज्ञापन
रामनगर से ही चलेगी आगरा फोर्ट एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। रामनगर से आगरा फोर्ट एक्सप्रेस काठगोदाम के बजाय रामनगर से चलने के आसार हैं। रेल सूत्रों की मानें तो एनसीआर (नार्थ सेंट्रल रेलवे) डिवीजन ने एक रेक देने की मंजूरी दे दी है। अभी इज्जतनगर मंडल के पास एक ही रेक होने के कारण रामनगर आगरा फोर्ट केवल शुक्रवार को ही संचालित होती है। रेक मिलते ही ट्रेन चलाने की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

काठगोदाम से काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस, काठगोदाम-देहरादून, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस और दो मुरादाबाद पैसेंजर रोजाना चलती हैं। यह ट्रेनें सुबह काठगोदाम पहुंचकर शाम को रवाना होती हैं, जबकि रामनगर में केवल रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस शुक्रवार और रामनगर-आगरा फोर्ट शुक्रवार को होती है, जबकि काठगोदाम आगरा फोर्ट कुमायूं एक्सप्रेस सुबह काठगोदाम पहुंचकर रात आठ बजे चलती थी। अब आगरा फोर्ट के लिए यार्ड में जगह नहीं है।
रामनगर यार्ड में दो ही ट्रेनों का ठहराव होने से रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस रोजाना चलने की संभावना है। इज्जतनगर मंडल के सूत्रों की मानें तो एनसीआर डिवीजन ने एक रेक देने की मंजूरी दी है। गौरतलब है कि 2008 तक कुमायूं एक्सप्रेस लालकुआं से मथुरा तक संचालित होती थी। इसके बाद लालकुआं बरेली सिटी सेक्शन ब्राडगेज होने के बाद ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आगरा फोर्ट के लिए रोजाना ट्रेन शेड्यूल में है, रेक भी है, रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद ट्रेन चल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें