फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ की जमीन की हो गई रजिस्ट्री, मालिक बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खतौनियों में जालसाजी कर बेशकीमती जमीनों पर कब्जे की कोशिश की घटनाओं के बीच छह करोड़ की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर देने का एक और मामला सामने आया है। शहर से सटे गांव सैदपुर हाकिंस में करीब छह करोड़ रुपये कीमत की एक हजार वर्ग गज जमीन की दो लोगों के नाम फर्जी रजिस्ट्री कर दी गई। जमीन मालिक ने इसकी भनक लगने के बाद रजिस्ट्री ऑफिस में रिकार्ड चेक किए तो वह यह देखकर हैरान रह गया कि रजिस्ट्री में किसी से उनके फर्जी दस्तखत बना दिए थे। उसकी जगह फोटो भी किसी और लगा हुआ था। इस मामले में शिकायत के बाद एडीएम सिटी ने रजिस्ट्रार को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर गौटिया, सैदपुर हाकंस में झम्मन सिंह उर्फ ओमकार की करीब हजार गज जमीन है जिसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये है। झम्मन सिंह के मुताबिक कुछ दिन पहले गांव आए एक शख्स ने इस जमीन का मालिक होने का दावा किया तो उसके होश उड़ गए। इस शख्स ने उन्हें बताया कि इस जमीन को हाल ही में उसने खरीदा है। झम्मन लाल ने इसके बाद रजिस्ट्री आफिस पहुंचकर कागजात चेक कराए तो पता चला कि उसका दो लोगों के नाम इकरारनामा किया गया है। रजिस्ट्री में झम्मनलाल की जगह किसी दूसरे व्यक्ति का फोटो लगा था। उस पर जो हस्ताक्षर बने थे, झम्मनसिंह ने उसे भी फर्जी करार दिया। झम्मनलाल का कहना है रजिस्ट्री पर आधार कार्ड और दूसरे दस्तावेज भी जाली लगाए गए हैं। उनका कहना है कि किसी ने कूटरचित दस्तावेज साजिशन उनकी भूमि को हड़पने की नियत से तैयार किए हैं। ऐसे में उनकी जमीन के खुर्दबुर्द होने की आशंका है। तहसील पहुंचे झम्मन सिंह ने वहां मौजूद एडीएम सिटी ओपी वर्मा के सामने पूरा प्रकरण रखा। एडीएम सिटी ने रजिस्ट्रार को इस मामले में जांच का निर्देश दिया है।

झम्मन सिंह नाम के एक व्यक्ति ने अपनी जमीन का फर्जी ढंग से एग्रीमेंट होने की शिकायत तहसील दिवस में की है। मैंने रजिस्ट्रार को बुलाकर इस मामले में जांच करने को कहा है। पीड़ित को इस मामले में खुद भी एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। - ओपी वर्मा, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें