फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमोदन के बाद ही प्राचार्य बन सकेंगे केंद्र अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्य परीक्षाओं से पहले एमजेपी रुहलेखंड विश्वविद्यालय ने कॉलेजों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कॉलेज इस बार फर्जी शिक्षकों को केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्र अध्यक्ष नहीं बना सकेंगे। अबकी बार परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को अनुमोदन पत्र भी दिखाना होगा। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को 31 जनवरी तक केंद्राध्यक्षों और सहायक केंद्राध्यक्षों का अनुमोदन कराने का समय दिया है। बिना अनुमोदन वाले प्राचार्य केंद्राध्यक्ष नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले साल कई कॉलेजों ने फर्जी शिक्षकों को प्राचार्य दिखाकर केंद्राध्यक्ष दिखा दिया। कई शिक्षक भी ऐसे ड्यूटी करते मिले जिनका अनुमोदन विश्वविद्यालय से था ही नहीं। इस बार फर्जीबाड़े पर लगाम लगाने के लिए अभी से ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही परीक्षा फॉर्म घोषित होने वाला है। कॉलेजों को 31 जनवरी तक केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष का अनुमोदन करना होगा। अनुमोदित शिक्षकों के अनुमोदन पत्र की फोटोकॉपी, सैलरी स्टेटमेंट देना होगा। यानी वही शिक्षक अनुमोदित हो सकेंगे जो कॉलेज के नियमित शिक्षक होंगे। परीक्षा में निरीक्षण के दौरान इनका अनुमोदन दिखाना होगा।

कॉलेजों के सामने खड़ी हो सकती है मुसीबत
तमाम कॉलेज ऐसे हैं जहां अनुमोदित शिक्षक नहीं हैं। विश्वविद्यालय ने पत्र जारी कर कहा है कि अगर प्राचार्य नहीं तो कॉलेज को जवाब देना पड़ेगा। अब उन कॉलेजों के सामने मुसीबत खड़ी हो सकती है जहां अनुमोदित प्राचार्य नहीं हैं। अगर प्राचार्य पद पर विवाद है तो उसकी भी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


कॉलेजों में बिना अनुमोदित प्राचार्य केंद्राध्यक्ष नहीं बनाए जाएंगे। कॉलेजों को 31 जनवरी तक का वक्त दिया है। अनुमोदित शिक्षक ही परीक्षा में ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

- संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें