फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई क्रासिंग पर दूसरे अंडरपास का काम शुरू, गड्ढा खोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई क्रॉसिंग पर दूसरा अंडरपास बनाने के लिए शनिवार को जेसीबी के जरिए गड्ढा खोदाई का काम शुरू कराया गया। इंजीनियरिंग विभाग के मुताबिक ब्लॉक के लिए स्वीकृति मांगी गई है। मंडल से अनुमति आने के बाद दूसरा अंडरपास बनाया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग पर आने और जाने वालों के लिए दो अंडर पास बनाने की योजना है। बीते रविवार को सुबह छह बजे से दोपहर बारह बजे तक ब्लॉक लेकर पहला अंडरपास बनाने का काम इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने पूरा कराया था। हालांकि इसके पूरे होने में करीब 18 घंटे का समय लगा था। अब उसके साथ वाला दूसरा अंडरपास भी बनाया जाना है। इसके लिए शनिवार को गड्ढा खोदने का काम शुरू हो गया। इस दौरान यहां पर कॉशन लगाकर ट्रेन की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गई है ताकि हादसे की गुंजाइश न रहे। साथ ही अफसर मंडल मुख्यालय से काम करने के लिए ब्लॉक का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार का ब्लॉक 12-18 घंटे के बीच में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें