फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘व्यक्तित्व विकास को ध्यान रखें छोटी-छोटी बातें’

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि में चल रहे एनएसएस के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता प्रो. अनीता त्यागी ने स्वयंसेवकों को युवा व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि व्यक्तित्व विकास जीवन पर्यंत चलने वाली सतत प्रक्रिया है और इसमें छोटी-छोटी बातों का बड़ा महत्व होता है।
विज्ञापन

तीसरी दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 5.30 बजे प्रभात फेरी से हुआ। चाय के पश्चात योग के जरिए बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए। इसके बाद स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर को साफ किया। शिविर का समापन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम से हुआ। इसकी मुख्य अतिथि प्रो. नलिनी श्रीवास्तव रहीं। इसमें गुजरात, हिमाचल, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के स्वयंसेवकों को पारंपरिक परिधान में कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। डॉ. नीरज यादवेंद्र यादव ने कहा क्षेत्रीय पारंपरिक सांस्कृतिक शैली विभिन्नता में एकता की पहचान है। कार्यक्रम में डॉ. नीरज कुमार, रेनू चौहान, भरत कुमार, राहुल सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें