फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद प्रोफेशनल कोर्स के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डाटा गड़बड़ होने को लेकर छात्रों के हंगामा करने के बाद एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल कोर्स के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तारीख 22 नवंबर तक बढ़ा दी है। फार्म की फीस 23 नवंबर तक जमा की जा सकेगी।
विज्ञापन

एलएलबी, बीबीए, बीसीए, एलएलएम, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, बीलिब, एमलिब समेत विवि में चल रहे तमाम प्रोफेशनल कोर्स के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ाने की लगातार मांग चल रही थी। इसमें तमाम गड़बड़ियां भी थीं, इसके चलते छात्रों को परेशान होना पड़ रहा था। इसे लेकर बुधवार को छात्रों ने विवि में काफी हंगामा किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को परीक्षा नियंत्रक ने ऑनलाइन फार्म भरने की तारीख 22 नवंबर तक बढ़ा दी। 23 नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा हो सकेगी। भरे गए फार्म 26 नवंबर तक संबंधित महाविद्यालय में जमा किए जा सकेंगे। 30 नवंबर तक इनका ऑनलाइन सत्यापन होगा। इसके बाद बरेली, संभल, अमरोहा के फार्म एक दिसंबर, पीलीभीत, रामपुर, बदायूं, शाहजहांपुर के फार्म दो दिसंबर, बिजनौर एवं मुरादाबाद के फार्म तीन दिसंबर तक विवि में जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें