फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े से खाद बनाएंगे, शहर को हरा-भरा बनाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

कॉन्फेडेरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलेपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) पांच कॉलोनियों में कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाएगी। इनमें कूड़े से कंपोस्ट तैयार की जाएगी। क्रेडाई ने क्लीन सिटी मूवमेंट के जरिये प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरा करने के लिए यह प्रोजेक्ट तैयार किया है।
विज्ञापन

क्रेडाई ग्रुप के दिनेश बंडेला ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि क्लीन सिटी मूवमेंट को आने वाले दिनों में और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में रोजाना 350 टन कूड़ा घरों से निकल रहा है। इससे शहर को साफ सुथरा बनाए रखना चुनौती बन गया है। वर्तमान में क्रेडाई कोच्चि, चेन्नई, पुणे आदि शहरों में क्लीन सिटी मूवमेंट चला रही है। बरेली में पांच कॉलोनियों में प्लांट लगाकर इस मूवमेंट की बेहतर शुरुआत की जा रही है। अपशिष्ट निस्तारण संयंत्र के डिजायन हेड आदित्य चौधरी ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक आवास के सामने सूखे और गीले कूड़े के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखे जाएंगे। शुरुआत में लोगों के लिए यह काम मुश्किल हो सकता है लेकिन एक बार प्रक्रिया में आने के बाद कोई दिक्कत नहीं होगी। कूड़े से दस दिन में कंपोस्ट खाद तैयार हो जाएगी। केसर बिल्डटेक के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट में बारातघरों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही क्रेडाई पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए दस हजार पेड़ लगाएगी। प्रेसवार्ता में अजय अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, अयूब हसन खान, हरप्रीत सिंह, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें