बरेली।
जिला अस्पताल में 21 जून को पुरुष नसबंदी कैंप लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता समेत जिले के सभी चिकित्साधिकारियों को हर ब्लाक से एक लाभार्थी को नसबंदी के लिए जिला अस्पताल या सीएचसी बहेड़ी भेजने को कहा है। उन्होंने महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. साधना सक्सेना से आशा वर्कर्स को महिला नसबंदी के केस लाने के लिए प्रेरित करने को कहा है। हौसला के अंतर्गत ट्रेंड सर्विस प्रोवाइडर मीट में उन्होंने कहा परिवार नियोजन को गंभीरता से लिया जाए। बैठक में लखनऊ मुख्यालय की डॉ. नीना शुक्ला भी मौजूद रहीं।