फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमविट कंपनी का डायरेक्टर गिरफतार

Sat, 19 May 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
 एमविट कंपनी के डायरेक्टर इंतखाब आलम को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई शनिवार को होगी। इंतखाब आलम को मोहल्ला जसोली के रहने वाले प्रदीप राठौर के वकील शंकर सक्सेेना की ओर से दायर इस्तगासे में तलब किया गया था। अदालत में हाजिर न होने पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ। इस्तगासे में आरोप लगाया कि इंतखाब आलम ने अपने भाइयों शाकार आलम और जावेद आलम के साथ मिलकर एक मार्केटिंग कंपनी एमविट सेल्स के नाम से खोली थी। इसमें प्रदीप राठौर ने भी अपना और अपने मिलने वालों का 98 हजार रुपया जमा कराया। बाद में इंतखाब आलम ने कंपनी का राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय बंद कर दिया। रुपये लौटाने को कहने पर बहाने बाजी करने लगा और फिर रुपये देने से इंकार कर दिया। अदालत ने आरोपी इंतखाब आलम, शाकार आलम और जावेद आलम को धोखाधड़ी के मामले में तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें