फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-32,गांव रौतापुर कलां के पास से घायल रामू को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से युवक की मौत, भतीजा घायल
बाइक से शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। खुटार पुवायां मार्ग पर गांव रौतापुर कलां मोड़ पर एक पिकअप ने अचानक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें इस पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा घायल हो गया।
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव मियांपुर निवासी रामू की बहन पूनम की शादी 14 अप्रैल की है। सोमवार को वह गांव निवासी रिश्ते के चाचा 35 वर्षीय मनोज कुमार के साथ खुटार के गांव रौतापुर कलां निवासी अपने रिश्तेदार शिवकुमार के यहां बहन की शादी का कार्ड देने आ रहा था। खुटार पुवायां मार्ग पर गांव रौतापुर कलां मोड़ पर अचानक एक पिकप चालक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने घायल रामू को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक पिकप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन और मनोज के शव को कब्जे में ले लिया है। मनोज कुमार की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी, 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस, सात वर्षीय पुत्र लविश को छोड़ गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सड़क हादसों में तीन लोग घायल
बंडा/पुवायां। गांव पिपरिया मजरा निवासी प्रगट सिंह बाइक से किसी काम से ददिउरी की ओर जा रहे थे। अचानक एक अन्य बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे प्रगट सिंह और दूसरा बाइक चालक घायल हो गए। दोनों को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, रोजा निवासी प्रेमपाल पुवायां में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। सोमवार को वह पुवायां से घर जाने के लिए राजीव चौक पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। घायल को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें