फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सराफ की दो दुकानों में 1.20 लाख रुपये की चोरी, व्यापारियों में रोष

Thu, 09 Jul 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। बल्लिया चौकी क्षेत्र में मंगलवार देर रात सराफ की दो दुकानों में नकब लगाकर 1.20 लाख रुपये की चांदी और नकदी चोरी की गई। चोरों ने मेन रोड पर स्थित अवधेश वर्मा और राजू वर्मा की दुकानों को निशाना बनाया। तीन साल पहले भी इन दुकानों में चोरी हो चुकी है। कार्रवाई न होने से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

व्यापारियों के मुताबिक, चोरों ने दोनों दुकानों के पिछली दीवार में सेंध लगाई। फिर अंदर घुसे। अलमारियों के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। अवधेश वर्मा की दुकान से 70 हजार रुपये की कीमत की 400 ग्राम चांदी चोरी हुई। राजू वर्मा की दुकान से 4,000 रुपये नकद और 50 हजार रुपये मूल्य की 300 ग्राम चांदी उठा ले गए।
आरोप है कि तीन साल पहले भी इन दोनों दुकानों में इसी तरीके से चोरी हुई थी। उस समय पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। चोरों तक पहुंचने की कोशिश भी नहीं की गई। अवधेश वर्मा ने बताया कि चोरी की जानकारी देने पर पुलिसकर्मी ने उनसे शाम को तहरीर देने को कहा। व्यापारियों का कहना है कि यदि पहली बार चोरी में कार्रवाई होती तो दोबारा ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें