फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मांग, डीआरएम को दिया ज्ञापन

Thu, 09 Jul 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वीणा सिन्हा और अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार से मुलाकात की। उन्होंने बहेड़ी से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने सहित जनहित के अन्य मुद्दों को उठाते हुए सात सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि बहेड़ी से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन न होने से यात्रियों और व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। डीआरएम वीणा सिन्हा के मुताबिक, मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। फिर सर्वे होगा।
व्यापार मंडल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) मनोज कुमार से तीन मुद्दों पर चर्चा की। इनमें बहेड़ी से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा, रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण और मुंड़िया गली फाटक पर अंडरपास का निर्माण शामिल है। एडीआरएम के मुताबिक, संबंधित अधिकारी भरत तिवारी और इंजीनियर को मौके पर बुलाकर जल्द सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें