फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अब तक 30 ट्रेनें निरस्त... बुधवार से राज्यरानी एक्सप्रेस समेत 12 और गाड़ियों के थम जाएंगे पहिये

Mon, 29 Jul 2024 07:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शाहजहांपुर के रोजा में मेगा ब्लॉक के कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कई गाड़ियों का रूट भी बदला गया है। इसके चलते बरेली-दिल्ली, देहरादून-लखनऊ रूट पर अगस्त के पहले सप्ताह तक समस्या रहेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा में मेगा ब्लॉक के कारण अब तक 30 ट्रेनों को निरस्त किया जा चुका है। बुधवार से 12 और ट्रेनों के पहिये थम जाएंगे। बरेली होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनों के रूट भी बदल दिए गए हैं। रविवार को दिल्ली-लखनऊ, देहरादून-लखनऊ रूट की 30 ट्रेनों के निरस्त रहने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। दरअसल, ट्रेनों के निरस्तीकरण के बीच कांवड़ यात्रा के कारण इन रूटों पर सड़क यातायात डायवर्ट किए जाने से ज्यादा समस्या हो रही है।

विज्ञापन


बरेली-दिल्ली, देहरादून-लखनऊ रूट पर अगस्त के पहले सप्ताह तक समस्या रहेगी। बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त और डायवर्ट किए जाने के कारण रोडवेज बसों पर दबाव बढ़ गया है। रविवार को बरेली-बदायूं-मथुरा, बरेली-मुरादाबाद-दिल्ली, बरेली-मुरादाबाद-हरिद्वार रूट पर वाहनों के डायवर्जन के कारण यात्रियों को 17 से 32 रुपये तक ज्यादा किराया देना पड़ा। दिल्ली और लखनऊ रूट पर दैनिक यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है।

Trending Videos

अब तक ये ट्रेनें की जा चुकीं निरस्त
22551/52 अंत्योदय एक्सप्रेस
4603/04 गरीबरथ एक्सप्रेस
15043/44 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस
15119/20 जनता एक्सप्रेस
14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस
12491/92 श्रमजीवी एक्सप्रेस
15211/12 जननायक एक्सप्रेस
15623/24 भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस
15531/32 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस
15655/56 कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस
22423/24 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस
12407/08 कर्मभूमि एक्सप्रेस
15909/10 अवध-असम एक्सप्रेस
15904/03 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
14617/18 जनसेवा एक्सप्रेस 
इन ट्रेनों को सात अगस्त तक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार से 12 और ट्रेनें की जाएंगी निरस्त
बुधवार से 12 और ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाएगा। इनमें 15011/12 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 14235/36 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 15075/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को पांच और 22453/54 राज्यरानी एक्सप्रेस, 15073/74 त्रिवेणी एक्सप्रेस को छह अगस्त तक निरस्त कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें