फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक सेटलमेंट करने के नाम पर 12 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताते हुए बाइक सेटलमेंट करने का लालच देकर युवक से 12,700 की ठगी कर ली गई। युवक ने थाना हाफिजगंज में ठग के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव परेवा कुर्मियान निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि सात महीने पूर्व सेल पर एक बाइक खरीदी थी, जिस पर फाइनेंस था। कुछ किस्त बकाया थी। किस्तों को फोन पे के माध्यम से जमा करता था। इसी बीच अगस्त महीने में युवक के पास एक व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि वह उसकी बाइक का सेटलमेंट करा देगा। वह उसकी बातों में आकर अलग-अलग समय में 12,700 रुपये उसके खाते में डाल दिए, जब फाइनेंस की किस्त जमा न होने पर सोमवार को युवक की बाइक को फाइनेंस कंपनी के लोगों ने ले लिया, तब युवक को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें