बरेली। केंद्रीय विद्यालय एनईआर के 12 खिलाड़ियों का 54वें केंद्रीय विद्यालय संगठन के विभिन्न खेलों में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ताइक्वांडो के दो हैंडबॉल के तीन, क्रिकेट के चार और बैडमिंटन, शतरंज व योग का एक-एक खिलाड़ी संभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।
केवि एनईआर के शारीरिक शिक्षक अनूप जखमोला ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने स्कूल की ओर से लखनऊ संभाग की प्रतियोगिता में एकल खेलों में स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। वहीं, टीम गेम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी आगामी केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उप-प्राचार्य दीपक कुमार गुसाईं, प्रदीप कुमार तथा विशाल प्रजापति समेत उनके अभिभावकों, मार्गदर्शकों समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।
- इन खिलाड़ियों का इस खेल के लिए हुआ चयन
एकल खेल में ऐश्वर्या राज अमन, मयंक कुमार (ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता), डिम्पल खड़का (बैडमिंटन में स्वर्ण पदक विजेता), हुजैफ आदिल (शतरंज में स्वर्ण पदक विजेता), कृष्णा सैनी (योग में स्वर्ण पदक विजेता) का चयन हुआ है। इनके अलावा टीम गेम में यतेंद्र राणा, खुशी कुमारी और मुक्ता कुमारी का हैंडबॉल व आर्यन, माही कश्यप, अर्पिता व यांशी गौर का क्रिकेट के लिए चयन हुआ है। संवाद