फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चुने गए खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर स्थित गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपदीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले के कुल 10 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न भार वर्गों में प्रदर्शन के आधार पर मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चुनाव किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कवलजीत सिंह के अनुसार अंडर-14 वर्ग में दिनेश, निशांत, बादल, अनिकेत, सोफियान, शिवम, राहुल का चयन किया गया। अंडर -17 वर्ग मेंं शानू आर्या, नारायन पंत, अमन, मोहित, अभय सिंह, शोभित शर्मा को चुना गया। अंडर-19 वर्ग में शिवा प्रजापति, मक्खन, सोहेल, शनि सिंह, रामकरन और अनिकेत कुमार सिंह मंडल स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य सरदार कवलजीत सिंह ने किया। इस दौरान राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित नईम अहमद के साथ ही शारीरिक शिक्षक कमल तिवारी, मुकुल मोहन त्रिपाठी, ज्ञानेश चंद्र, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका मोहम्मद आसिफ और उनकी सहयोगी टीम ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें