फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गूगल शीट तक नहीं भर सके 12 सीडीपीओ, डीपीओ ने दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विभागीय निर्देशों की अनदेखी का मामला सामने आने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 12 बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीएसई तैयार करने के लिए गूगल शीट पर मांगी गई जरूरी सूचनाएं बार-बार निर्देश देने के बावजूद उपलब्ध नहीं कराई गईं। अधिकारियों की इस लापरवाही से डीएसई तैयार करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी सीडीपीओ की डीएसई तैयार की जानी है। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में गूगल शीट पर सूचनाएं भरने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

कई बार निर्देशित करने के बावजूद भोजीपुरा, आलमपुर जाफराबाद, मीरगंज, बिथरी चैनपुर, रामनगर, शेरगढ़, बहेड़ी, नवाबगंज, क्यारा, भदपुरा समेत 12 विकासखंडों पर तैनात सीडीपीओ के स्तर से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।
इस पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि निर्देशों के बावजूद गूगल शीट क्यों नहीं भरी गई। सभी से जवाब मांगा गया है। डीपीओ ने बताया कि जवाब संतोषजनक न होने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें