फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: इंसानियत का जज्बा... 118 लोग बने महादानी; एनसीसी कैडेट्स ने भी किया रक्तदान

Thu, 15 Jun 2023 04:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने किया। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। 
विज्ञापन
रक्तदान करते एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सूख रहे ब्लड बैंक को विश्व रक्तदाता दिवस पर संजीवनी मिली। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 118 यूनिट रक्त का महादान हुआ। इन महादानियों में एनसीसी कैडेट्स, चिकित्सक, समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षक, व्यापारी, विद्यार्थी और शहरवासी शामिल रहे।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने किया। जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. केपी सिंह, पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. यूबी सिंह के सहयोग से आयोजित शिविर में 91 यूनिट रक्तदान हुआ। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए।

महादानियों ने रक्तदान के दौरान सेल्फी क्लिक कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वाहवाही बटोरी। 8 यूपी गर्ल्स बटालियन की कैडेट्स कैप्टन डॉ. वंदना शर्मा और कैप्टन डॉ. बीनम सक्सेना के नेतृत्व में रक्तदान के लिए पहुंचीं।

विज्ञापन

64 की उम्र में 66वीं बार किया रक्तदान

64 वर्षीय बरेली बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र घिल्डियाल ने 66वीं बार रक्तदान किया। सीबीगंज के 64 वर्षीय अमर सिंह ने भी रक्तदान कर युवाओं को प्रेरणा दी। 60 वर्ष की उम्र में 100 बार से ज्यादा रक्तदान कर चुके इकबाल सिंह बाले ने भी रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया।

बॉडी बिल्डर्स ने किया रक्तदान

केजीएन जिम से राशिद कुरैशी, विकास अवतार, नईम खान, अनस फिटनेस जिम से सैनुद्दीन, शिवम मौर्या, राज सिंह, रिफाकत अली, फहीम खान, ग्रेविटी जिम से अब्दुल अलीम, दानिश रजा, गुलफाम खान, मंजीत सिंह, बासू, अर्सलान, शाहरोज, अरशद, तौहीद, सनी कुमार, फ्लैक्स जिम से वसीम कुमार, बाबा हेल्थ क्लब से डॉ. वीरेश कुमार सागर, मीनाक्षी, क्यूएन फिटनेस हब से वसीम कुरैशी, अभय प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान, सचिव मोहम्मद कमर समेत आलम सिद्दीकी, सुमित बालाजी, राहुल राजपूत, रश्मि छाबड़ा, सबीना खान, जुलीकर नैन, कमर कुरैशी ने रक्तदान किया।


बरेली बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के लोगों ने किया रक्तदान

 

इन्होंने किया रक्तदान

मिथुन सक्सेना, रितिका मिश्रा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित क्यारा के लाल बहादुर गंगवार, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, हिमांशु, राहुल कुमार, ऋषि, व्यापारी सुरक्षा फोरम के रामकृष्ण शुक्ला, गौरव शर्मा, अनमोल पाठक, सौरभ, बृजभूषण, विनोद वर्मा, अजय गुप्ता, शिवम सिंह, भोलेराम प्रजापति, मनोज कुमार, अमर सैनी, गौरव सिंघल, अनुज लाल, इंद्रपाल सिंह, सोहनलाल, मोनिका गुप्ता, रमेश कुमार असनानी, मनीष जैन, शशि बाला जौहरी, मनोज सिंह, रवि कुमार, राज सिंह, आकाश, राजेंद्र सागर, अवनीश पटेल, विवेक अग्रवाल, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी, डॉ. शैव्या त्रिपाठी, विरेश सागर, अश्विनी शर्मा, रिषभ वर्मा, आयुषी गुप्ता, अल्पना गुप्ता, कौशल शर्मा, श्याम हरि अग्रवाल, रिशू अग्रवाल, मनोज गंगवार, मोहम्मद शारिक शवाब जैदी, संजीव त्रिखा, संजीव गर्ग, मुकेश सक्सेना, नीता जोशी, हिमांशी शर्मा, मोहित अग्रवाल, राहित गुप्ता, सौरभ ने रक्तदान किया।


पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

पुलिसकर्मियों की रही भागेदारी

पलिस लाइन से मनीश कुमार, अभिलाष, कपिल कुमार, अशोक, अमित कुमार सैनी, अर्पित, आरती, सुमित कुमार शर्मा, राजकुमार, मोहम्मद अकीब, विक्रांत मलिक, प्रवेश कुमार, मनोज कुमार शर्मा, विमल कुमार, वसीम हुसैन, राहुल ने रक्तदान किया। सीओ लाइन बैजनाथ प्रसाद, प्रभारी आरआई अनीस अली, आईजी के पीआरओ उमेश त्यागी, एसएसपी के पीआरओ ललित मौजूद रहे।

जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम रही मौजूद

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार, एलटी जगदीश रामपाल, ज्योति सचान, आशा रानी, विवेक, कुलदीप, संतराम, काउंसलर शिव कुमार और एनएसएस से मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रस्ट के शिविर में 27 यूनिट रक्तदान

नाथ नगरी रक्तदान सेवा ट्रस्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से अलखनाथ मंदिर परिसर में शिविर आयोजित किया। इसमें 27 यूनिट रक्तदान हुआ। तरुण अग्रवाल, करन शर्मा, लव शर्मा, साकेत गुप्ता, राहुल तिवारी, मयंक कुमार, द्रिवेश कुमार, आकाश वर्मा, आर्येंद्र, रजनी, महेंद्र, अंकुर, वरुण, रवि जायसवाल, पुनीत, सनी पटेल, मोहित, अभिषेक, मानव अग्रवाल, निवास यादव, हर्षित, शिवम, बृजेश तिवारी, निखिल अग्रवाल, उत्कर्ष, राजीव ने रक्तदान किया। रामाशीष यादव, सर्वेश वर्मा, अनूप शर्मा, सोमेश साहनी, महावीर मौजूद रहे। एसआरएमएस ब्लड बैंक से डॉ. मिलन, डॉ. प्रज्ञा भारद्वाज, रविंद्र मौजूद रहे। मंदिर के महंत कालू गिरि ने रक्तदाताओं को सराहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें