छात्र क्षितिज सक्सेना को 97.33 फीसदी अंक हासिल करने पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। छात्र रोहित यादव को 96.83 फीसदी अंक प्राप्त करने पर एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। मेडल, प्रशस्ति पत्र, टैबलेट और उपहार पाकर मेधावियों व उनके अभिभावकों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम के समापन पर डीएम ने होनहारों के साथ सेल्फी भी ली। मेधावियों से पूछा कि उनके खाते में पैसे आए हैं या नहीं। मेधावियों ने बताया कि आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में 21 हजार रुपये भेजे गए हैं। एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडे, संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी, एडीआईओएस जीसी यादव, मौजूद रहे।
अमर उजाला ने भी मेधावियों को नवाजा
कार्यक्रम में अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व उपहार दिए गए। डीएम ने सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के लिए अमर उजाला की सराहना की। मेधावियों को बताया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अखबार को दिनचर्या में शामिल करें। बतौर विद्यार्थी आपको यह पता होना चाहिए कि आपके आस-पास, समाज, देश-दुनिया में क्या चल रहा है। यह तभी संभव है जब आप नियमित अखबार पढ़ें।