बरेली। विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर सभी को हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जागरूकता रैली भी निकाली, जिसमें लगभग 300 प्रतिभागी शामिल हुए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएन गिरि ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र, एनसीसी, गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग, रोहिलखंड स्कूल ऑफ नर्सिंग एवं जिला महिला चिकित्सालय की नर्सों के अलावा सीएमओ, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के चिकित्सकों/ कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। मानव शृंखला भी बनाई गई।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरएन गिरि ने छात्रों को बताया कि हाइपरटेंशन से स्ट्रोक, हृदय घात व किडनी की बीमारी आदि होती हैं। इस मौके पर जिला पुलिस चिकित्सालय में एक शिविर भी लगा, जिसमें निशुल्क डायबिटीज, हाइपरटेंशन, कॉमन कैंसर की स्क्त्रस्ीनिंग एवं उपचार किया गया। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया की अनियमित जीवनशैली के चलते किशोरावस्था ब्लड प्रेशर की चपेट में आने लगी है। हाइपरटेंशन फूड हैबिट से होता है। जंक फूड मानसिक तनाव को बढ़ा रहा है।