फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदल खां में दो क्विंटल प्रतिबंधित मछली जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एनजीटी के आदेश के बाद प्रतिबंधित मछली बेचने की सूचना पर संदल खां बाजार में मत्स्य विभाग के अफसरों ने अचानक छापा मारा। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। तीन आढ़तियों पर प्रतिबंधित मछली थाई मांगुर बिक्री के लिए रखी पायी गई। 2.0 क्विंटल मछली को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सोमपाल गंगवार ने क्षेत्रीय निरीक्षक अमित कुमार शुक्ला, वीरेंद्र कुमार और शिवचरन मछुआ के साथ किला पुलिस की मदद से बाजार संदल खां में छापा मारा। इसमें 10 थोक और फुटकर दुकानें चेक की गईं। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में प्रतिबंधित मछली बेचते पकड़े जाने की स्थिति में दुकानदारों पर धारा 270 में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मत्स्य विभाग ने आम जनता से भी अपील की कि शहर के किसी भी बाजार में प्रतिबंधित मछली बेचने की सूचना मिले तो उससे तुरंत अवगत कराएं। मछली का स्टाक मौके पर मिलने की स्थिति में छापामारी का खर्च भी दुकानदार से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें