फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी का जलवा! धूल के बवंडरों से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लाल फाटक से देवचरा से सटे गांव आलमपुर जाफराबाद के सैनिक ग्राउंड जहां पीएम मोदी की सभा होनी है, पूरे रास्ते का एक ही दिन में कायापलट हो चुका है। सड़क पर जिन गड्ढों की वजह से सफर मुश्किल होता था, वह सपाट हो गई है। धूल के बवंडर अब नहीं उड़ रहे। मोदी की वजह से हुए इन कामों के कारण इस इलाके में हजारों लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को लालफाटक से आलमपुर जाफराबाद तक का दोपहर दो से 2.45 बजे के बीच जायजा लिया। शनिवार शाम करीब सात बजे इसी रोड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरने वाले हैं। चंद दिन पहले तक लाल फाटक और उससे आगे रामगंगा तक इतने गड्ढे थे कि लग्जरी कारों में तक हिचकोले लगते थे, लेकिन शुक्रवार को यह पूरी सड़क सपाट दिखाई दी। शुक्रवार को धूल भी उड़ती नहीं दिखी। रास्ते में अपनी दुकान पर मिले जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव बोले- मोदी जी के बहाने धूल के बवंडरों से निजात मिल गई है। लाल फाटक के आगे ठेले-खोमचे और दूसरे सारे अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। रामगंगा पुल तक रोड पूरी तरह साफ हो चुकी थी। सैनिक ग्राउंड पर प्रधानमंत्री का के आने के लिए मंच तैयार हो चुका है। बदायूं रोड तक बैरिकेडिंग और गेट भी बन चुका है। बाहर पुलिस ड्यूटी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें