फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव का असर, रविवार को भी हुई विश्वविद्यालय की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव के चलते समय कम करने के लिए रविवार को भी विश्वविद्यालय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में एक लाख 70 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए और 15 नकलची भी पकड़े गए।
विज्ञापन

बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाएं पहले एक मार्च से 25 अप्रैल तक घोषित की गई थीं। इसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते इसे संशोधित करते हुए 25 फरवरी से 15 अप्रैल के बीच कराने का निर्णय लिया गया। सात दिन का समय घटाने के लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम में रविवार और शुक्रवार को भी तीनों पालियों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया। इसके तहत ही रविवार को विवि के सभी परीक्षा केंद्रों पर तीनों पालियों में पेपर हुए। रविवार को हुई परीक्षा में एक लाख 70 हजार 323 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें 71517 छात्र और 98806 छात्राएं थीं। 5443 छात्रों ने परीक्षा भी छोड़ी, जिनमें 3458 छात्र और 1985 छात्राएं थीं।

नकल में फिर आगे रहीं छात्राएं
शनिवार की तरह ही रविवार की परीक्षा में भी नकल करने में छात्राएं आगे निकल गईं। इस परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़नदस्तों ने कुल 15 नकलची पकड़े, जिसमें आठ छात्राएं और सात छात्र थे।
विज्ञापन


परीक्षा के बाद खूब उड़ा रंग-गुलाल
रविवार को कॉलेजों में परीक्षा के साथ ही होली का माहौल भी खूब नजर आया। परीक्षा के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय, बरेली कॉलेज समेत अधिकांश कॉलेजों में जमकर होली खेली। वहीं रुहेलखंड विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ने वाले लगभग सभी छात्र-छात्राएं होली मनाने के लिए घर चली गईं। गर्ल्स हॉस्टल की वार्डेन संतोष अरोरा ने बताया कि हॉस्टल में सिर्फ एक छात्रा बची है, जिसे रात में घर जाना है। बाकी सभी छुट्टियां मनाने निकल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें