फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2015 में बरेली आए थे तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर परिकर

विज्ञापन
2015 में बरेली आए थे तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर परिकर - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। केंद्र सरकार में देश के रक्षामंत्री के तौर पर मनोहर परिकर 20 अक्टूबर 2015 को बरेली आए थे। यहां वह सेना के क्षेत्र में भी घूमे थे। उस समय सेना कैंट एरिया में कुछ रास्तों पर आवागमन रोकना चाहती थी, इस विवाद के समाधान के लिए वह यहां आए थे। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने तब रक्षा मंत्री के समक्ष यह पूरा मामला रखा था। उसके बाद ही घोड़ा बटालियन समेत चारों रास्ते आम जनता के लिए खोल दिए थे।
विज्ञापन

बरेली आने के दौरान मनोहर परिकर ने भारत सेवा ट्रस्ट में पत्रकारों से बातचीत भी की थी। देश के रक्षा मामलों से लेकर तमाम समसामयिक मुद्दों को लेकर पूछे गए सभी सवालों के उन्होंने स्पष्ट जवाब दिए थे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में उनके वरिष्ठ साथी रहे मनोहर परिकर ने उस समय सेना द्वारा बंद किए गए रास्तों को खुलवाने में पूरी मदद की थी। वह सादगी पसंद, ईमानदार और सबको साथ लेकर चलने वाले नेता थे। उनके निधन से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। गोवा के चार बार मुख्यमंत्री रहे मनोहर परिकर अपनी सादगी की वजह से बहुत लोकप्रिय थे। केंद्रीय मंत्री ने उनकी सादगी का स्मरण करते हुए कहा कि आईटी ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने गोवा की तरक्की के लिए बहुत काम किया।

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर रक्षा मंत्री रहने के दौरान बरेली आए थे। मगर, यह दुर्भाय रहा कि मैं उनसे नहीं मिल पाया। उनकी सादगी की मिसाल कहीं और नहीं मिलती। हमने उनकी सादगी से प्रेरणा ली। मनोहर पारिकर के निधन से देश को भारी क्षति हुई है। रविंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें