बरेली। प्राइमरी स्कूल डोहरा में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिथरी विधायक पप्पू भरतौल और भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मुख्यातिथि थे। नगर शिक्षा अधिकारी द्वारा अव्वल रहने वाले छात्रों को संमानित भी किया गया।
डोहरा स्थित प्राइमरी स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव में बिथरी के विधायक पप्पू भरतौल और भोजीपुरा के विधायक बोहरन लाल मोर्य मुख्यातिथि रहे। छात्रों ने बंदे मातरम पर प्रस्तुती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आतंकी हमलों में शहीद देश के शूरवीर जवानों को भी छात्रों कैंडल जलाकर श्रद्धांजली दी। बिथरी विधायक पप्पू भरतौल ने छात्रों की प्रस्तुतियों को सराहा और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने छात्र जीवन की कुछ यादें भी बांटी। उन्होंने बताया कि अब भी देश में बेसिक स्कूलों में संसाधनों की कमी है। वहीं भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य ने स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के मेहनत को सराहा। नगर शिक्षा अधिकारी केसी पटेल ने इस अवसर पर आगे रहने वाले छात्रों को संमानित किया। स्मृति चिन्ह देकर प्रधानाध्यापिका तरनजीत कौर माननीयों को संमानित किया।