फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस का बॉयलर फटा, यात्रियों में चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। सिंभावली में अचानक ही ट्रेन के इंजन का बॉयलर फट गया, जिसकी वजह से उससे निकल रहे काले ऑयल ने ट्रेन की सूरत ही बदल दी। खिड़कियों के साइड में बैठे यात्रियों के चेहरों पर भी कालिख लग गई। यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है। जिस कारण ट्रेन में चीखपुकार मच गई। इस घटना के कारण ट्रेन करीब चार घंटे विलंब से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस दबतोरी स्टेशन पर रोजाना 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचती हैं। गुरुवार को जब ट्रेन समय से नहीं पहुंची तो पता चला कि दिल्ली से आते समय सिंभावली स्टेशन से पहले ट्रेन के इंजन का बॉयलर फट गया। बॉयलर से काला ऑयल निकलने लगा जो पूरी ट्रेन पर फैल गया। जो यात्री खिड़कियों की साइड में बैठे थे उनके चेहरे भी आयल से काले हो गए। वे भी घबरा गए। यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है। चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी आने लगीं। यात्रियों ने बताया कि चालक ने सिंभावली स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रुकते ही यात्री नीचे उतर आए। बाद में मुरादाबाद से दूसरा इंजन मंगाया गया, तब ट्रेन आगे को रवाना हुई। दोपहर 1.15 बजे जंक्शन पहुंचने वाली ऊना हिमाचल शाम 4.10 बजे पहुंची। लोको पायलट घनश्याम ने बताया कि जिस वक्त ट्रेन का बॉयलर फटा था, उस समय ट्रेन की रफ्तार करीब सौ किमी प्रति घंटा की थी। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को सिंभावली स्टेशन पर रोक दिया।

जननायक एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेनें लेट
बरेली। कोहरे के कारण अधिक देरी से चलने पर रेलवे ने दरभंगा से अमृतसर जननायक एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। इसके अलावा अर्चना एक्सप्रेस 10.30, लोहित एक्सप्रेस दो, सियालदह डेढ़, दून एक्सप्रेस सात और गुवाहाटी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें