बरेली। सुभाष नगर स्थित बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर में आज से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होगा। बाबा श्री तपेश्वरनाथ सेवादल एवं महिला संकीर्तन मंडल सुभाष नगर के तत्वाधान में बाबा श्री तपेश्वर नाथ मंदिर में सात जनवरी से 14 जनवरी तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा।
बता दें कि कथा व्यास पंडित अतुलेश्वर सनाढ्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व राधाकृष्ण के भजन सुनाएंगे। कलश यात्रा में सभी महिलाएं पीतवस्त्र धारण कर शुभारंभ करेंगी। मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कथा व्यास ने बताया कि कलश यात्रा की शुरुआत मेयर डॉ. उमेश गौतम व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार करेंगे। कथा का समापन 14 जनवरी को हवन पूर्णाहुति से होगा।