फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथनगरी एयर टर्मिनलः शासन से रकम न मिलने पर रुक जाएंगे कई महत्वपूर्ण काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नाथनगरी एयर टर्मिनल पर हवाई उड़ान सेवाएं शुरू करने की तैयारी चल रही है, जबकि हवाई अड्डे के तमाम कार्यों के लिए शासन से अब तक रकम ही नहीं मिल सकी है। ऐसे में एयर टर्मिनल का बुनियादी ढांचा तैयार करने का काम प्रभावित हो सकता है। इसलिए जिला प्रशासन की तरफ से बजट को जल्द जारी करने की डिमांड शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

एयर टर्मिनल के लिए अभी बिजली, पानी, टेलीफोन, सड़क सहित कई काम ही नहीं शुरू हो सके हैं, जबकि फरवरी तक सारे काम पूरे करने का लक्ष्य तय कर लिया गया है। हवाई अड्डे पर अब तक पानी की सप्लाई के लिए जल निगम ने ट्यूबवेल नहीं लगाया है। इसके लिए उसे करीब 20 लाख रुपये की जरूरत है। बिजली कनेक्शन के लिए करीब नौ लाख रुपये की डिमांड है। इसके अलावा सड़क और टेलीफोन लाइन बिछाने के साथ ही बिजली के खंभे और लाइन शिफ्ंिटग का काम भी होना है। इसके लिए भी सरकार ने अब तक बजट जारी नहीं किया है। इससे इन कामों को शुरू करने में दिक्कत हो रही है। प्रशासन की तरफ से इस संबंध में मांग पत्र शासन को भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि हवाई अड्डे के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच हुए करार के बाद राज्य सरकार को बिजली, पानी, सड़क सहित दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करानी है। इस प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी व एसएलएओ सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने बताया कि शासन से बजट जल्द जारी कराने की कोशिश की जा रही है। नहीं तो जरूरी काम प्रभावित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें