बरेली। श्री राधा रानी सत्संग समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आज से शुभारंभ हुआ। उप्र. व्यापार मंडल के तत्वाधान में आयोजित इस ज्ञानयज्ञ सप्ताह में बृहस्पतिवार को कथा स्थल पर गणपति प्रतिमा की स्थापना की गई। मुख्य यजमान बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल और व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता रहे।
स्थापना के बाद कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर राधा माधव संकीर्तन मंडल के सुनील मलिक ने गणेश वंदना से कीर्तन भजन का शुभारंभ किया। उन्होंने ‘जिस वक्त जहां तेरा नाम लिया है, गिरने न दिया तूने मुझे थाम लिया है’, ‘जिस देश में जिस भेष में’ ‘राधा रमण हरि बोल’, ‘जय जय राधा रमण’ ‘हम तुम्हारे ही रहेंगे मनमोहन’ आदि भजन सुनाए। इस दौरान राजेश जसोरिया, संयोजक प्रवीण गोयल, मुकेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
‘...साईं तूने बहुत दिया’
बरेली। एकता नगर स्थित साईं मंदिर में श्री साईं सेवक परिवार की ओर से नववर्ष के पहले बृहस्पतिवार के अवसर पर भजन संध्या हुई, जिसमें मौजूद भजन गायकों ने ‘साईं बाबा हमें भूल न जाना’ ‘ऊं नम: शिवाय’ ‘साईं तूने बहुत दिया’ आदि भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं एकता नगर महिला मंडली ने शिव मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने छंद, भजन आदि गाए और नववर्ष की सभी को बधाई दी।