फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीक्यूएमएस से काबिल बनेंगे डाकघर के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डाक विभाग में विंडों पर मौजूद कर्मचारियों की शिकायतों से तंग आकर अब डाक विभाग डायनमिक क्यू मैनेजमेंट सिस्टम (डीक्यूएमएस) लगाएगा। इस सिस्टम से कर्मचारियों की कर्मठता, लगनशीलता को परखा जाएगा। इसके लग जाने से लोग कर्मचारियों पर लापरवाही, कुर्सी से गायब रहने आदि की शिकायतें नहीं कर सकेंगे। फिर भी अगर कोई शिकायत आती है तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई करना काफी आसान होगा।
विज्ञापन

तकनीक में काफी पीछे चल रहा डाक विभाग अब खुद को तेजी से अपडेट कर रहा है। यही वजह है कि डाक विभाग तेजी से नए नए सिस्टम लेकर आ रहा है जिससे जनता को सुविधा मिलने के साथ ही डाक विभाग के कार्य में भी सहूलियत होगी। इसी क्रम में अब बरेली हेड पोस्ट आफिस में डीक्यूएमएस लगाने की कवायद शुरू हो गई है।
एसएसपीओ पीके सिंह ने बताया कि डीक्यूएमएस सिस्टम विशेषकर लंबी लाइन के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए लगाई जा रही है। साथ ही किस कर्मचारी ने कितना कार्य किया और किसने नहीं किया इसका भी टोकन के जरिए पता लग जाएगा। यह सिस्टम टेलीकॉम कंपनियों के कस्टमर हेल्पलाइन केंद्र पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

एसएसपीओ के मुताबिक डीक्यूएमएस की स्क्रीन पर सेवाओं का उल्लेख रहेगा। संबंधित सेवा बिन्दु पर अंगुली रखते ही एक नंबर लिखा टोकन बाहर आ जाएगा। वही काउंटर पर लगे डिस्पले बोर्ड पर टोकन नंबर दिखाई देगा। संबंधित टोकन नंबर के अनुसार काउंटर पर कार्य होगा। प्रत्येक व्यक्ति का टोकन नंबर विंडो पर मौजूद कर्मचारी रखेगा, जिसके अनुसार उसके कार्य क्षमता की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें