फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद रात के बाजार में उमड़ी भीड़

Sat, 16 Jun 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 चांद रात के बाजार में शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ी। बाजार मेले में तबदील नजर आ रहा था। ग्राहकों के न टूटते सिलसिले को देखते हुए दुकानें भी पूरी रात खुली, और लोग डट कर खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

यूं तो अलविदा की नमाज के बाद ही बाजार में भीड़ दिखाई देने लगी थी। अलबत्ता इफ्तार के वक्त थोड़ा बहुत बाजार हलका हुआ। इसके बाद लोग बाजार में लगभग टूट पड़े। टेलर की दुकान हो, बिसातखाना या रेडीमेड कपड़ों की दुकान हो, सभी जगह ग्राहकों की लाइन लगी थी। सबसे ज्यादा भीड़ फुटवियर और चूड़ी बाजार में नजर आई। चूड़ी बाजार में महिलाओं ने मन पसंद चूड़ियां खरीदती रहीं। यह नजारा खास कर कुतुबखाना, बाड़ा बाजार, कोहाड़ापीर, सैलानी, किला और साहूकारा बाजार में देखने को मिला। सिविल लाइंस के रेडीमेड बाजार में भी खूब रौनक रही। इसी तरह कैप, कुर्ता और इत्र की भी लोग खरीदारी करते दिखे। सिवई और मेवा मंडी में भी खासी रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें