फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 नहीं सिर्फ 300 उत्पाद हैं उपलब्ध

Fri, 08 Jun 2018 06:32 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
जेनेरिक दवाएं
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने दूरदर्शन पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में जन औषधि केंद्र योजना का बखान किया। बताया कि इन केंद्रों पर देश भर में 700 उत्पाद कम कीमत पर मिल रहे हैं। मगर इसके बाद ही कुछ जन औषधि केंद्र संचालकों ने प्रेसवार्ता कर कहा कि पश्चिमी यूपी में बमुश्किल 300 दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम में मोदी ने स्टेंट सस्ते होने और जन औषधि केंद्र पर 700 दवाएं कम कीमत पर उपलब्ध होने का दावा किया। कुछ मरीजों को भी सामने लाकर इसका गुणगान कराया गया। विभाग की ओर से जन औषधि केंद्र संचालकों को हर शहर में इसका प्रसारण दिखाने के निर्देश थे। मगर बरेली में प्रसारण के बाद जन औषधि केंद्र संचालक रामपुर गार्डन में एक केंद्र पर एकत्र हुए। उन लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री का दावा गलत है। पश्चिमी यूपी में बमुश्किल 300 दवाओं की सप्लाई मिल रही है। डॉक्टर तो पहले ही सपोर्ट नहीं करते, कई बार मरीज दवाई न मिलने के कारण लौट जाता है। इस दौरान पीएन चौबे, दीपक, लालित्य, रविंद्र, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें