फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग में 710 कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द 

Fri, 08 Jun 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
jobs
विज्ञापन
 सपा शासन के दौरान पॉवर कॉरपोरेशन में तकनीकी ग्रेड 2 के पदों पर की गई 710 कर्मचारियों की नियुक्तियां राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश पर रद्द कर दी हैं। इन कर्मचारियों ने भर्ती परीक्षा में आधे-अधूरे प्रमाण पत्र लगाए थे।
विज्ञापन

पॉवर कॉरपोरेशन ने सितंबर 2014 में तकनीकी ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर कुल 2211 पदों पर नियुक्तियां की थीं। इस भर्ती परीक्षा का जुलाई 2015 में परिणाम घोषित किया गया था। नियुक्ति पाने में असफल कुछ अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे। उन्होंने याचिका दायर कर आरोप लगाया कि ऐसे अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर ली गई जिन्होंने परीक्षा के दौरान अमान्य सर्टिफिकेट लगाए थे। कई अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू के दौरान अपने प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए।
हाईकोर्ट ने इन अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अवैध ठहराते हुए सरकार को 30 मई 2018 तक ऐसे 710 अभ्यर्थियों की नियुक्तियां रद्द करने का आदेश दिया था। सरकार ने इन अभ्यर्थियों की नियुक्तियां रद्द कर दी हैं। इस कार्रवाई में बरेली जोन में तैनात 18 कर्मचारियों की नौकरी चली गई है। इन्हें बृहस्पतिवार को नियुक्ति रद्द होने का आदेश थमा दिया गया।
विज्ञापन


यह है मामला---
विभाग ने विज्ञापन जारी करते समय नियम रखा था कि अभ्यर्थी के लिए आईटीआई पास होने के साथ ट्रिपल सी कोर्स ऑफ  कंप्यूटर कांसेप्ट का डिप्लोमा होना जरूरी है। कई अभ्यर्थियों ने विज्ञापन जारी होने के बाद हासिल किए ट्रिपल सी सर्टिफिकेट इंटरव्यू के समय लगा दिए। इसके खिलाफ  हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

वर्जन---
बरेली जोन में कुल 18 ऐसे मामले थे। हाईकोर्ट और उच्चाधिकारियों से मिले निर्देशानुसार इन सभी के नियुक्ति पत्र रद्द कर दिए गए हैं। अनुपालन सूचना भी गुरुवार शाम मुख्यालय भेज दी है। - एसके सक्सेना, चीफ इंजीनियर बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें